newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मौसम रिपोर्ट : अगले 24 घंटे में बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे में दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी भाग, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली। अगले 24 घंटे में दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी भाग, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये जानकारी मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काई मेट वेदर ने दी है। एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

rain alert

वहीं केरल, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आपको बता दें कि मानसून ने शुक्रवार सुबह बंगाल में दस्तक दे दी। मानसून सही गति से आगे बढ़ रहा है।

rain alert pic

कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है। आइएमडी के उपमहानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि मानसून सही गति से आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के काफी हिस्से में यह पहुंच गया है। इतना ही नहीं, इसने ओडिशा के शेष हिस्से में भी दस्तक दे दी है। आगामी 48 घंटे में यह छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्से के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के अलावा बिहार में भी पहुंच जाएगा।