newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर शिकंजा कसा, विदेशों से वापस लाई गई इतने करोड़ की ज्वैलरी

प्रवर्तन निदेशालय बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की विभिन्न विदेशी (यूएई और हांगकांग की) कंपनियों के सामान के 108 कंसाइनमेंट हांगकांग से वापस लेकर आया।

mehul choksi and nirav modi

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की विभिन्न विदेशी (यूएई और हांगकांग की) कंपनियों के सामान के 108 कंसाइनमेंट हांगकांग से वापस लेकर आया। इस सामान का मूल्य लगभग 1350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

mehul choksi and nirav modi

इन कीमती सामानों में पॉलिश किए हुए हीरे, मोती, मोती और चांदी के गहने आदि शामिल हैं। इन्हें हांगकांग की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम में रखा गया था। इन कंसाइनमेंट को आज मुंबई वापस लाया गया और कंसाइनमेंट का वजन लगभग 2340 किग्रा है।

nirav modi

इन कंसाइनमेंट को 2018 की शुरुआत में दुबई से हांगकांग भेजा गया था और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को जुलाई 2018 में इन क़ीमती सामान के बारे में इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी। अधिकारी लगातार इन क़ीमती सामान को भारत वापस लाने के लिए हांगकांग में विभिन्न अथॉरिटीज के साथ लगातार बातचीत कर रहे थे।

विभिन्न प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया गया और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, इन कंसाइनमेंट को अब भारत वापस लाया गया है। 108 कंसाइनमेंट में से 32 कंसाइनमेंट नीरव मोदी के नियंत्रण वाली कंपनियों के हैं और बाकी मेहुल चोकसी के नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित हैं।

mehul_choksi

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मामले में दुबई और हांगकांग से क़ीमती सामानों के 33 कंसाइनमेंट को सफलतापूर्वक वापस लाई थी। इन क़ीमती सामान के आने पर इनका दाम लगाया गया था और बाद में इसे भारत सरकार ने जब्त कर लिया था। स्वतंत्र क़ीमत लगाने वाले ने इन पूर्व की कंसाइनमेंट का मूल्यांकन लगभग 137 करोड़ रुपये किया था।