newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: इस तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

Nitish Kumar Latest News: बिहार (Bihar) में फिर एक बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस बीच ऐसी संभावना है कि नीतीश कुमार दिवाली के बाद एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली। बिहार (Bihar) में फिर एक बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस बीच ऐसी संभावना है कि नीतीश कुमार दिवाली के बाद एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। बता दें कि नीतीश कुमार इस बार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

nitish kumar

इससे पहले बुधवार देर शाम को नीतीश कुमार ने चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि जनता मालिक है और उन्होंने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। नीतीश कुमार ने इसी के साथ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव के दौरान सहयोग के लिए शुक्रिया।

गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को चुनाव में 125 सीटें मिलीं। वहीं, महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की।

जानिए कब-कब बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

-नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

-नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।

-26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।

-22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।

आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार यह घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वे पहले ही राज्‍य के दूसरे सबसे लंबी अ‍वधि तक मुख्‍यमंत्री रहे हैं।