newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election Result: नीतीश कुमार सातवीं बार बनेंगे सीएम, यहां जानें कब-कब बने मुख्यमंत्री

Bihar election result 2020: बिहार चुनाव (Bihar Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं। बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को अगले 5 सालों के लिए सत्ता सौंप दी है।

नई दिल्ली। बिहार चुनाव (Bihar Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं। बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को अगले 5 सालों के लिए सत्ता सौंप दी है। एनडीए गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है। भाजपा को 74 और जेडीयू को तीन सीटों पर जीत मिली है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीती हैं। इसके साथ की नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि भाजपा पहले ही यह साफ कर चुकी है कि सीटें कम आएं नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

nitish kumar

जानिए कब-कब बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

-नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

-नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।

-26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।

-22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।

आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार यह घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वे पहले ही राज्‍य के दूसरे सबसे लंबी अ‍वधि तक मुख्‍यमंत्री रहे हैं।