newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shinzo Abe Death News: आबे ही नहीं, बल्कि भरी सभा में महात्मा गांधी, राजीव गांधी समेत इन लोगों की हो चुकी है हत्या

Shinzo Abe Death News: बता दें कि राजनेताओं पर हमला और हत्या का इतिहास काफी पुराना रहा है। अतीत के आईने से देखे तो 44 ईसा पूर्व में रोमन शासक जूलियस सीजर की हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि उसी दिन से शासक की हत्या का चलन शुरू हो गया था।

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। बता दें कि नारा में भरी सभा के दौरान  आबे को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त वो एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी यामागामी तत्सुया के एक शख्स ने उनको गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। वहीं उनके निधन की खबर आने के बाद दुनियाभर में शोक की लहर छा गई। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सरेआम जापान में किसी नेता की हत्या की गई हो। इससे पहले जापान में 1932 में तत्कालीन पीएम इनुकाई सुयोशी की एक नेवी अधिकारी हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि राजनेताओं पर हमला और हत्या का इतिहास काफी पुराना रहा है। अतीत के आईने से देखे तो 44 ईसा पूर्व में रोमन शासक जूलियस सीजर की हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि उसी दिन से शासक की हत्या का चलन शुरू हो गया था। हालिया इतिहास में कई सारे ऐसे राजनेताओं की फेहरिश्त है जिनकी सरेआम हत्या कर दी गई थी।अमेरिका, भारत, पाकिस्तान समेत कई ऐसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। जिनके बारे में आपको बताने जा रहे है।

जानिए किसकी कैसे हत्या की गई-

सबसे पहले बात करते हैं अब्राहिम लिंकन की-अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन की साल 1865 में 14 अप्रैल की हत्या कर दी गई थी। लिंकन की हत्या उस वक्त की गई जब वो थियेटर में एक नाटक देख रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद हमलावर वाइक्स बूथ एक मुठभेड़ में मारा गिराया था।

महात्मा गांधी-

भारत को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या भी सरेआम कर दी गई थी।  30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर कर दी थी, जब वो एक प्रार्थना सभा में जा रहे थे। बता दें कि महात्मा गांधी की हत्या करने के आरोप में गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई थी।

Mahatma Gandhi

इंदिरा गांधी-

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही दो बॉडीगार्ड सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने गोली मारकर कर दी था। उनकी हत्या के बाद देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। बता दें कि बेअंत सिंह की मौत हिरासत में हो गई थी, जबकि सतवंत सिंह और उनके साथ को फांसी दे दी गई थी।

indira gandhi with sanjay

राजीव गांधी-

इंदिरा गांधी के बड़े बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी वैसे पेशे से पायलट थे। लेकिन हवाई दुर्घटना में छोटे भाई के निधन होने के बाद मां इंदिरा की मदद के लिए वो सियासी मैदान में उतरे। राजनीति में राजीव गांधी काफी सफल भी रहे। बता दें कि राजीव गांधी की हत्या लिट्टे के आतंकियों ने आत्मघाती बम के जरिए की थी। जब वो तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक जनसभा करने वाले थे। उसी दौरान लिट्टे की महिला आतंकी ने उन्हें बम से उड़ा दिया था। जहां मौके पर उनकी मौत हो गई।

बेनजीर भुट्टो-

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या भी एक रैली के दौरान की गई थी। जब भुट्टो रावलपिंडी से एक रैली को संबोधित कर वापस आ रही थीं। तभी हमलावर उनके पास आया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।  उसके बाद हमलावर ने खुद को भी बम से उड़ा लिया था।