newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: UP: नूपुर शर्मा को घेरने के चक्कर में खुद ही फंस गए अखिलेश, अब महिला आयोग ने सपा प्रमुख के खिलाफ योगी सरकार से कर दी ये मांग

UP: इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा को टक्कर देनी वाली समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर नुपूर शर्मा पर वार किया था। हालांकि अखिलेश यादव अपने ट्वीट से भाजपा (BJP) सरकार पर हमलावर होना चाह रहे थे लेकिन अब वो खुद ही इसमें घिरते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत को अनेकता में एकता वाला देश कहा जाता है क्योंकि यहां अनेक धर्म और जाति के लोग रहते हैं। यही हमारे देश को दुनिया के बाकी देशों से अलग बनाती है लेकिन कई बार भारत देश में ही मौजूद लोग ऐसा कर जाते हैं जिससे देश की शान पर सवालिया लग जाते हैं।  हाल ही में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित बयान दिया था। नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के इस बयान के बाद देश में काफी बवाल भी देखने को मिला रहा है। उस वक्त नुपूर भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता थीं ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे पर खूब बयानबाजी कर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा को टक्कर देनी वाली समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर नुपूर शर्मा पर वार किया था। हालांकि अखिलेश यादव अपने ट्वीट से भाजपा (BJP) सरकार पर हमलावर होना चाह रहे थे लेकिन अब वो खुद ही इसमें घिरते दिख रहे हैं।

क्या लिखा था अखिलेश यादव ने ट्वीट में…

अखिलेश यादव ने नुपूर शर्मा के खिलाफ अपने ट्वीट में लिखा था, ‘सिर्फ़ मुख को नहीं शरीर को भी माफ़ी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सज़ा भी मिलनी चाहिए।’ अखिलेश यादव के इसी ट्वीट पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अखिलेश के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा है। NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में प्रदेश के डीजीपी को लेटर भी लिखा है।

सोमवार सुबह राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘खुद को एक पार्टी का नेता कहने वाले इस आदमी को देखो। यह लोगों को नूपुर शर्मा पर हमले के लिए उकसा रहा है। मैं यूपी पुलिस और डीजीपी को लेटर लिखकर इनके खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रही हूं। सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि मामले में स्वत: संज्ञान लें।’

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में सपा प्रमुख के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है साथ ही NCW की तरफ से प्रदेश की योगी सरकार से भी अपील की है कि 3 दिन के अंदर अखिलेश के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। अखिलेश पर IPC की धारा 504, 506, 509 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।