newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Odisha: राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी का कोरोना से निधन, सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

Odisha Governor’s wife Sushila Devi passes away: ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल गणेशी लाल (Governor Prof Ganeshi Lal) की पत्नी सुशीला देवी (Susheela Devi) का कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से रविवार रात निधन हो गया। वे 74 साल की थीं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी से लेकर राजनेता और बॉलीवुड सितारे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल गणेशी लाल (Governor Prof Ganeshi Lal) की पत्नी सुशीला देवी (Susheela Devi) का कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से रविवार रात निधन हो गया। वे 74 साल की थीं। बता दें कि राज्यपाल और उनकी पत्नी सुशीला देवी की कोरोना रिपोर्ट 2 नंवबर को पॉजिटिव आई थी। परिवार के पांच सदस्य भी संक्रमित पाए गए थे।

Susheela Devi

सोमवार को राजभवन ने बयान जारी कर कर कहा कि, गहरे दु:ख और भारी मन के साथ, हम बता रहे हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात निधन हो गया। आइए हम सभी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। ओम शांति!

Governer Odisha

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने भी राज्य की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन पर दुख जताया है। सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट कर लिखा, राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी और राज्य की पहली महिला सुशीला देवी एक विनम्र और सह्दय महिला थीं। परिवार को ईश्वर इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।