newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने वीर सपूतों को किया सलाम

Kargil Vijay Diwas: आज ही के दिन साल 1999 में भारत के शूरवीरों ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटाई थी और कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर वहां देश की आन-बान और शान तिरंगे को फहराया था। इस मौके (कारगिल विजय दिवस) पर देश की नई राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करके देश के वीर सपूतों को सलाम किया है।

नई दिल्ली। आज, 26 जुलाई को सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक कारगिल विजय दिवस का नजारा देखने को मिल रहा है। हर साल आज का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी सुबह से ही आम से लेकर खास सभी इस दिन शहीद हुए वीर सपूतों को याद कर रहे हैं। आज ही के दिन साल 1999 में भारत के शूरवीरों ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटाई थी और कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर वहां देश की आन-बान और शान तिरंगे को फहराया था। इस मौके (कारगिल विजय दिवस) पर देश की नई राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करके देश के वीर सपूतों को सलाम किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर ट्वीट कर लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई और दिग्गजों ने भी इस खास मौके पर वीर सपूतों को याद किया है। चलिए आपको दिखाते हैं ऐसे ही दिग्गजों के कुछ ट्वीट…

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर सपूतों को याद किया।

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी किया जवानों को याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया जवानों को नमन

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवानों को किया याद

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी किया शहीदों को नमन