newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शिक्षक कल्याण कोष के लिए सीएम विजय रूपाणी ने दिया योगदान

गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) के मौके पर आज गुरु के प्रति अपना आदर भाव व्यक्त करते हुए शिक्षक कल्याण कोष (Teachers’ Welfare Fund) में अपना योगदान दिया।

गांधीनगर। गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) के मौके पर आज गुरु के प्रति अपना आदर भाव व्यक्त करते हुए शिक्षक कल्याण कोष (Teachers’ Welfare Fund) में अपना योगदान दिया।

CM Vijay Rupani Teachers welfare fund

शिक्षक दिवस के मौके पर आज सीएम विजय रूपाणी के निवास स्थान पर शिक्षक कल्याण कोष के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से छात्रों का एक समूह पहुंचा था। जिसके बाद सीएम विजय रूपाणी ने इन छात्रों को शिक्षक कल्याण कोष के लिए स्वैच्छिक दान राशि प्रदान की।


सीएम रूपाणी ने इस मौके पर कहा कि शिक्षक एक संपूर्ण सुशिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं ऐसे में उनके कल्याण कोष के लिए दान देना उनके लिए काफी सुखद अनुभव रहा।

CM Vijay Rupani Teachers welfare fund

इस मौके पर जिला कलेक्टर कुलदीप आर्य, जिला विकास अधिकारी शालिनी दुहन और जिला शिक्षा अधिकारी वधारे के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।