newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: जिस पर है किडनैपिंग का केस बिहार में वही बना कानून मंत्री, जिस दिन करना था सरेंडर उसी दिन ली मंत्री पद की शपथ

Bihar: आरजेडी एमएलसी कार्तिकेय सिंह पर साल 2014 में किडनैपिंग का केस दर्ज हुई था। उस दौरान राजीव रंजन नाम के शख्स की किडनैपिंग हुई थी। किडनैपिंग के मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी।

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में काफी उठापटक के बाद कल यानी बीते मंगलवार को नीतीश सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ और 31 मंत्रियों ने शपथ ली। ये शपथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से दिलाई। मंत्रिमंडल में कई पुराने और नए नेताओं को शामिल किया गया लेकिन सारी सुर्खियां बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह बटोर रहे हैं। दरअसल नीतीश सरकार में कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया है लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि जिनको कानून मंत्री बनाया गया है उनके खुद के खिलाफ अपहरण के मामले में वारंट जारी हो चुका है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब खुद पर ही मुकदमा दायर हो वो राज्य की कानून व्यवस्था किस तरह संभाल पाएंगे।

वारंट तक हो चुका है जारी

बता दें कि आरजेडी एमएलसी कार्तिकेय सिंह पर साल 2014 में किडनैपिंग का केस दर्ज हुई था। उस दौरान राजीव रंजन नाम के शख्स की किडनैपिंग हुई थी। किडनैपिंग के मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। हालांकि अभी तक कार्तिकेय सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं और न नहीं उन्होंने सरेंडर किया है। इतना ही नहीं 16 अगस्त 2022 यानी कल ही उन्हें कोर्ट के सामने पेश होना था लेकिन वो वहां नहीं पहुंचे और बिहार की कानून मंत्री के तौर पर शपथ ली। हालांकि इस मामले में मंत्री को 1 सितंबर तक गिरफ्तारी से कोर्ट ने ही राहत दे रखी है। फिलहाल वो अग्रिम जमानत पर हैं।

tejashwi and nitish kumar

कौन हैं कार्तिकेय सिंह

कार्तिकेय सिंह मोकामा के रहने वाले हैं। पेशे से वो शिक्षक भी रह चुके हैं। सभी लोग उन्हें मास्टर साहब कहकर ही बुलाते हैं। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार को हराया था। वो आरजेडी के विधान पार्षद हैं। कहा ये भी जाता है कि अनंत सिंह के जेल जाने के बाद सारा कामकाज कार्तिकेय ने ही संभाला था। वहीं इस वक्त बीजेपी पूरा हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं। बीजेपी लगातार बिहार सरकार को जंगलराज बता रही हैं। कल बीजेपी ने आगे की रणनीति तय करने के लिए बिहार में मीटिंग में की थी जिसमें जेपी नड्डा भी पहुंचे थे।