newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The New President of India: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आई विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की प्रतिक्रिया, हार क़बूल करते हुए लिखी ये बात

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 5,77,778 वोट पडे़। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 26,10, 62 वोट मिले। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। वहीं उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

नई दिल्ली। देश को 15वीं राष्ट्रपति आज मिल गई है। रायसीना हिल्स की रेस में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जीत गई है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े वोटों के अंतर से हराया दिया है। खास बात ये है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला नेता बन गई है। देश में अभी तक कोई भी आदिवासी न तो राष्ट्रपति और न ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 5,77,778 वोट पडे़। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 26,10, 62 वोट मिले। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। वहीं उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

उधर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार कबूल की है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई दी। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।”

पीएम मोदी ने दी बधाई-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, ”राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं।यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी बधाई-

राहुल गांधी ने द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा,  द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखा, भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है।