newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, महिला की मौत

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “आज तड़के दो बजे के लगभग पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलाबारी व गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसकी जवाबी कार्रवाई की।”

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी की तरफ से की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए हैं। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मेंढर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया।

ceasefire loc

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “आज तड़के दो बजे के लगभग पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलाबारी व गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसकी जवाबी कार्रवाई की।”

इस साल जनवरी से, पाकिस्तान ने 2,400 से अधिक बार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा सैन्य और नागरिक ठिकानों पर लगातार गोलीबारी ने यहां के सीमावर्ती गांवों में स्थित निवासियों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।

jammu kashmir ceasefire violation

इन गरीब लोगों की जिंदगी, इनकी आजीविका, मवेशी, घर, खेत वगैरह बुरी तरह से प्रभावित होते रहे हैं क्योंकि सीमा पार दुश्मनी का नुकसान इन्हें उठाना पड़ता है।