newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू का हिस्सा यहां से बरामद, जानिए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से पूछताछ में क्या पता चला?

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई और ठाणे पुलिस ने जब सैफ अली खान के हमलावर को पकड़ा, तब वो हीरानंदानी एस्टेट के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर एक झाड़ी में छिपकर सो रहा था। यहीं पर लेबर कॉलोनी भी है। गिरफ्तार होने के बाद सैफ अली के हमलावर ने पुलिस को भरमान के लिए कभी अपना नाम बीजे बताया, तो कभी विजय दास, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद आलियान बताने लगा। मुंबई पुलिस ने जब सख्ती बरती, तो उसने बताया कि पश्चिम बंगाल का निवासी है और असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।

मुंबई। एक्टर सैफ अली खान पर जिस चाकू से हमला किया गया था, उसे मुंबई पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ के घर पर बच्चों के कमरे में चाकू फेंक दिया था। इस चाकू का 2.5 इंच लंबा टुकड़ा सैफ अली खान की रीढ़ के पास धंसने के बाद टूट गया था। जिसे लीलावती अस्पताल में सर्जरी कर डॉक्टरों ने निकाला। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वो हमले के बाद तमाम न्यूज चैनल देखता रहा था। साथ ही लगातार इलाके बदलते हुए आखिर में ठाणे पहुंचा था। इस बीच, एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती सैफ और उनकी पत्नी करीना की तस्वीर एक्स पर शेयर की है।

मुंबई और ठाणे पुलिस ने जब सैफ अली खान के हमलावर को पकड़ा, तब वो हीरानंदानी एस्टेट के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर एक झाड़ी में छिपकर सो रहा था। यहीं पर लेबर कॉलोनी भी है। गिरफ्तार होने के बाद सैफ अली के हमलावर ने पुलिस को भरमान के लिए कभी अपना नाम बीजे बताया, तो कभी विजय दास, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद आलियान बताने लगा। मुंबई पुलिस ने जब सख्ती बरती, तो उसने बताया कि पश्चिम बंगाल का निवासी है और असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले के पास से कोई दस्तावेज या आधार कार्ड नहीं मिला है। मुंबई पुलिस उसे बांग्लादेशी मान रही है। जानलेवा हमले की धाराओं के अलावा सैफ पर चाकू से वार करने वाले पर पासपोर्ट एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात करीब 2.30 बजे चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। सैफ की पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू लगा था। जिसके बाद हमलावर फरार हो गया था। सैफ के घर काम करने वाली महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया था कि हमलावर 1 करोड़ रुपए मांग रहा था। वहीं, सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने बयान दिया है कि घर में खुले में महंगी ज्वेलरी रखी थी, लेकिन हमलावर ने कुछ भी नहीं उठाया। मुंबई पुलिस कह रही है कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर घुसा था।