newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी में बाहर से लौट रहे मरीजों से बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, सतर्क हुई योगी सरकार

यूपी में मजदूरों के वापस आने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन मजदूरों में कोरोना संक्रमित बड़ी संख्या में पाए गए हैं। यूपी में वापस आए दस लाख मजदूरों में अब तक 52 मजदूरों में संक्रमण का पता लगा है।

नई दिल्ली। यूपी में मजदूरों के वापस आने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन मजदूरों में कोरोना संक्रमित बड़ी संख्या में पाए गए हैं। यूपी में वापस आए दस लाख मजदूरों में अब तक 52 मजदूरों में संक्रमण का पता लगा है। ये मजदूर बस और ट्रेन से लौटे हैं। कानपुर देहात जिले से अब तक 3 मामले सामने आए हैं।

यहां का एक मजदूर सूरत गुजरात से अपनेगांव मनेथू में 4 मई को पैदल आया था जो पॉजिटिव मिला। इसी तरह महाराष्ट्र से अपने गांव पैदल आए दूसरे मजदूर की 9 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फरीदाबाद से 8 तारीख को आए मरीज की 10 मई को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

odisha corona

बांदा जिले से 10 मामले सामने आए हैं। इंदौर से पैदल आई एक महिला पॉजिटिव निकली। इसी तरह 1 मई को एक व्यक्ति जो मुंबई से पैदल चलकर बांदा आया कोरोना पाजिटिव निकला। इस तरह मई महीने में अब तक 10 प्रवासी पॉजिटिव मिले हैं।

अमेठी में 4 मामले सामने आए हैं। अमेठी जनपद के बाजार शुकुल ग्राम बादलगढ़ मे दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये दोनो मुंबई से आए थे। 1 मई को राजस्थान के अजमेर से आए दो युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Jammu Kashmir Corona icon
सीतापुर में बाहरी राज्यों से आए 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोंडा में 3 मामले सामने आए हैं। जिले में तीन और पॉजिटिव केस मिले हैं। तीनों मुंबई से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भागकर गोंडा पहुंचे थे। महाराष्ट्र शासन की दी गयी सूचना के बाद इनके बारे में जिला प्रशासन को जानकारी मिली।