तिहाड़ पहुंचा पवन जल्लाद, निर्भया के गुनाहगारों की फांसी का काउंटडाउन शुरू, कल होगा डमी ट्रायल

निर्भया के गुनाहगारों को 20 मार्च को फांसी होगी। उन्हें फांसी देने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद तिहाड़ जेल पहुंच चुका है। कल यानि बुधवार को फांसी का डमी ट्रायल किया जाएगा। निर्भया के तीन गुनाहगारों को आखिरी मुलाकात का मौका दिया जा चुका है।

Avatar Written by: March 17, 2020 7:48 pm

नई दिल्ली। निर्भया के गुनाहगारों को 20 मार्च को फांसी होगी। उन्हें फांसी देने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद तिहाड़ जेल पहुंच चुका है। कल यानि बुधवार को फांसी का डमी ट्रायल किया जाएगा। निर्भया के तीन गुनाहगारों को आखिरी मुलाकात का मौका दिया जा चुका है।

Pawan jallad
गुनहगार अक्षय के अलावा बाकी तीन दोषियों विनय, पवन और मुकेश की परिवार से आख़िरी मुलाकात पहले ही हो चुकी है। अक्षय ने आखिरी मुलाकात पर अब तक जवाब नही दिया है। उधर निर्भया गैंगरेप केस में फांसी की सजा पाए दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता ने अब अपने पति को फांसी से बचाने के लिए कानूनी चाल चली है।

nirbhaya

पुनीता ने एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। पुनीता ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अक्षय की विधवा बनकर नहीं रहना चाहती है। अक्षय की पत्नी ने कहा है कि उसके पति को रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है और उसे फांसी दी जानी है। हालांकि वह निर्दोष हैं। ऐसे में वह उसकी विधवा बनकर नहीं रहना चाहती है।

Supreme-Court

कानून के जानकार इसे निर्भया के गुनाहगारों की अगली शातिर एक चाल की तरह देख रहे हैं। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस पर कोर्ट अक्षय को नोटिस जारी कर सकता है और उसे उपस्थित रहने को भी कह सकता है। मगर कानूनी जानकारों का यह भी कहना है कि इससे उसकी फांसी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।