newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anurag Kashyap पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने ली राजनीति में एंट्री, थामा रामदास अठावले की पार्टी का दामन

Payal Ghosh: गौरतलब है कि पायल घोष(Payal Ghosh) उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया। पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ 2013 के एक कथित यौन शोषण के मामलो को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने अब राजनीति में अपनी एंट्री ले ली है। गौरतलब है कि पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) ज्वाइन कर ली है। पायल घोष के RPI में शामिल होने के समय पार्टी प्रमुख रामदास अठावले भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी चिर परिचित शायरी के अंदाज में कहा, जिसने किया अनुराग कश्यप को घालय वो है पायल। खास बात ये है कि पायल घोष RPI में सिर्फ शामिल ही नहीं हुई बल्कि पार्टी ने उन्हें पद भी दे दिया है। बता दें कि पायल को RPI की महिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पायल घोष उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया। पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ 2013 के एक कथित यौन शोषण के मामलो को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

RPI Payal Ghosh

इस शिकायत के बाद अनुराग कश्यप से पुलिस ने पूछताछ की थी जिसमें कश्यप ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया था। यहां आपको बता दें कि अनुराग पर लगे आरोपों को लेकर रामदास अठावले उस वक्त भी पायल घोष के समर्थन में नजर आए थे। उन्होंने मुंबई पुलिस को एक हफ्ते के अंदर अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था।

payal ghosh athavale

इसके अलावा रामदास अठावले ने कहा था कि अगर मुंबई पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। उससे पहले पायल ने  आरोप लगाया था कि कश्यप के खिलाफ शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।