newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली-NCR के लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में हुई तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में सुबह से बादल छाए थे जिसके बाद बरस ही पड़े। इससे दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में सुबह से बादल छाए थे जिसके बाद बरस ही पड़े। इससे दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है।

rain

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के गोल मार्केट इलाके के साथ नोएडा और इसके आसपास भी बारिश हो रही है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली से सटे खुरजा, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, ग्रेटर नोएडा, गुलावठी, स्याना और नरौरा में बारिश के आसार हैं। अगले दो तीन दिन ऐसी ही फिजा बने रहने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, दिल्ली प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से लेकर सोमवार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली का मौसम कमोबेश ऐसा ही बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।