newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शराब-सिगरेट नहीं मिलने पर क्वारंटाइन सेंटर से भागा शख्स, पकड़े जाने पर थूकने लगा

क्वारंटाइन सेंटर से भागने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे के कोथरुड इलाके में सामने आया है। जहां एक शख्स शेल्टर होम से भाग गया, उसके भागने के पीछे की वजह शराब और सिगरट थी।

महाराष्ट्र। क्वारंटाइन सेंटर से भागने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे के कोथरुड इलाके में सामने आया है। जहां एक शख्स शेल्टर होम से भाग गया, उसके भागने के पीछे की वजह शराब और सिगरट थी।

इस शख्स को कुछ दिन पहले ही शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया था। शेल्टर होम से भागने के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वो उन्हीं के उपर थूकने लगा। इस बारे में पुलिस इंस्पेक्टर प्रतीभा जोशी ने बताया और कहा ”अमित कुमार वर्मा नाम का शख्स शेल्टर होम से भाग गया, क्योंकि उसे वहां पर शराब और सिगरेट नहीं मिल रही थी। शेल्टर होम से ये शिकायत भी मिली थी कि ये शख्स इधर-उधर पेशाब भी करता था।”

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महाराष्ट्र पुलिस एक शख्स को पीटाई करते हुए नजर आ रही है। ये आदमी कोई और नहीं बल्कि अमित कुमार वर्मा ही है। इस बारे में इंस्पेक्टर प्रतीभा जोशी ने बताया कि शेल्टर होम से भागे शख्स को जब पुलिस ने पकड़ा तो वहां उनके उपर भी थूकने लगा। तब पुलिस की ओर से कड़ा रूख अख्तियार किया गया। क्योंकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई केस दर्ज नहीं करना चाहती थी।

Jammu Kashmir Corona icon

आपको बता दें कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही देखने को मिला है। मुंबई, पुणे समेत कई जिले कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए शेल्टर होम में रख रही है। लेकिन इस तरह की घटना देश को शर्मसार कर रही है।