पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, कहा- रेलवे स्टेशनों पर अब प्लास्टिक के कपों में नहीं बल्कि कुल्हड़ में मिलेगी चाय

Kulhad Tea: बता दें कि प्लास्टिक(Plastic) वैसे भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्लास्टिक के कपों में गर्म चीज का सेवन हमारी सेहत खराब कर सकता है।

Avatar Written by: November 29, 2020 4:46 pm
Piyush Goyal Rail Minister kulhad tea

नई दिल्ली। मोदी सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय मिलने को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि आगे से अब स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक के कपों में चाय नहीं मिलेगी, बल्कि कुल्हड़ में पीने को मिलेगी। राजस्थान के अलवर में रविवार को पीयूष गोयल ने कहा कि, “जब 2014 में मोदी जी की सरकार आई तो रेलवे स्टेशन पर, रेल में प्लास्टिक के कप में चाय मिलती थी। अब देश में लगभग 400रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में ही चाय मिलती है। हमारी योजना है कि आगे चलकर देश के हर रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी।” बता दें कि प्लास्टिक वैसे भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्लास्टिक के कपों में गर्म चीज का सेवन हमारी सेहत खराब कर सकता है। दरअसल प्लास्टिक के ग्लासों में चाय या फिर कोई अन्य गर्म दूध का सेवन करने से उसका केमिकल हमारे पेट में चला जाता है, जिससे आपको डायरिया जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Piyush Goyal Rail Minister

इसके अलावा गर्म चीजों का प्लास्टिक में यूज करने से इंसान के कई सारे अंगे प्रभावित होते हैं। यही नहीं शोध में गया है कि अगर आप प्लास्टिक के कप में चाय लेते हैं तो इससे आपकी किडनी भी जल्द खराब हो सकती है।

Kulhad Chay Kulhad Tea

दरअसल प्लास्टिक में पाए जानें वाले केमिकल आपके पेट में जाते हैं और इसके बात ये आंतों में जमा हो जाता है जिससे आपके पाचन तंत्र पर खराब पड़ता है। गौरतलब है कि डिस्पोजल या प्लास्टिक में मेट्रोसेमिन, बिस्फीनॉल और बर्ड इथाइल डेक्सिन नाम के केमिकल्स होते हैं। इन चीजों का सेवन खासकर उन महिलाओं को नहीं करना चाहिए जो मां बनने वाली हैं। इसके सेवन से उनकी सेहत पर प्रभाव तो पड़ता ही है लेकिन साथ ही होने वाले बच्चे पर भी बहुत खराब प्रभाव पड़ेगा।