newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का हुआ निधन

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं। गोयल ने अपनी मां के निधन की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी, जो काफी भावुक करने वाला था।

Chandrakatna Goyal

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मां के निधन पर शोक जताया। सीएम योगी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ‘प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति।’

मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं चंद्रकांता गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत वेद प्रकाश गोयल की पत्नी थीं। वेद प्रकाश गोयल प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में शिपिंग मंत्री थे। गोयल परिवार लंबे समय से जनसंघ और भाजपा से जुड़ा हुआ है और उनके बेटे पीयूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल मंत्री हैं।