newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी ने किया सीएम शिवराज को फोन, जाना उनका हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाल जानने के लिए फोन किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर उनका हाल-चाल लिया।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाल जानने के लिए फोन किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर उनका हाल-चाल लिया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

cm shivraj in hospital

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। रविवार को पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर उनका हाल-चाल लिया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Narendra Modi And Shivraj

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भोपाल के कोविड सेंटर चिरायु हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाकी टेस्ट भी कराए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बाकी सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। मुख्यमंत्री की तबीयत सामान्य है।

shivraj singh health update

वहीं, उनके परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी और दोनों बेटों की पहली कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएम शिवराज ने आज अस्पताल में ही पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।