newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Golden Globe Awards 2023: ‘नाटू-नाटू’ की गोल्डन जीत से PM मोदी-सीएम योगी हुए गदगद, लिखा ये मैसेज

Golden Globe Awards 2023: उधर फिल्म आरआरआर को गोल्डन अवॉर्ड जीतने पर देशभर में राजनेताओं से बॉलीवुड सेलेब्स और उनके सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे है और खुशी जता रहे है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर शुभकामनाएं दी है।

नई दिल्ली। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने देश ही बल्कि विश्वभर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पंसद किया। इसी बीच आज फिल्म ‘आरआरआर’ ने इंडियन सिनेमा का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। दरअसल इंटरनेशनल मंच पर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने जलावा दिखाया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 (Golden Globe Awards 2023) में राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने धमाल मचाया है। फिल्म के हिट गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (Best Original Song) की कैटगिरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसकी जानकारी खुद RRR की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उधर फिल्म आरआरआर को गोल्डन अवॉर्ड जीतने पर देशभर में राजनेताओं से बॉलीवुड सेलेब्स और उनके सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे है और खुशी जता रहे है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर शुभकामनाएं दी है।

‘नाटू-नाटू’ की गोल्डन जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट-

सीएम योगी का ट्वीट-

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम आरआरआर को गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 जीतने पर लिखा, ”हमारे समृद्ध संगीत, साहित्य, संस्कृति एवं कला के विस्तार का यह अमृत काल है। वैश्विक मंच पर मिले इस सम्मान हेतु ‘RRR’ की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”फिल्म RRR को जिस तरह से सम्मान मिला है मैं अपनी और भारतीयों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं। विश्व में ये करके दिखाना अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

बता दें कि सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ में रामचरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। दोनों एक्टर ने इस गाने में जबरदस्त डांस भी किया है। दर्शकों ने इस गाने को काफी पसंद भी किया और सोशल मीडिया पर इस पर काफी रील्स भी बनाए थे। काला भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इस गाने में अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक कंपोज किया है एम एम कीरवानी ने।