newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, देश को पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार

अब देश को पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार है। लोगों उम्मीद लगाए हैं, आखिर पीएम मोदी अपने संबोधन में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर क्या बोलेंगे। वैसे पीएम मोदी के संबोधन या किसी फैसले से पहले ही कुछ राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन की सीमा को बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लगाए गए 21 के लॉकडाउन की समय सीमा अब 14 अप्रैल को खत्म हो रही है ऐसें में लोग कयास लगा रहे है कि लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। फिलहाल आपको बता दें कि 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यंमत्रियों को साथ पीएम मोदी ने बैठक की थी, जहां से संकेत मिले हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

PM Narendra Modi

बता दें कि अब देश को पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार है। लोगों उम्मीद लगाए हैं, आखिर पीएम मोदी अपने संबोधन में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर क्या बोलेंगे। वैसे पीएम मोदी के संबोधन या किसी फैसले से पहले ही कुछ राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन की सीमा को बढ़ा दिया है।

पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए थोड़ी ढील के साथ लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए है। हालांकि, खट्टर ने प्रदेश रेड, ऑरेंज और येलो, तीन जोन में बांटकर औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की भी बात कही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

इसके अलावा ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया। पंजाब, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद करने के आदेश भी दे दिए हैं। केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्य उत्तराखंड ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

PM Narendra Modi

हालांकि केंद्र सरकार अभी मंथन की मुद्रा में है कि लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 11 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ताजा हालात पर चर्चा की, जिसमें लॉकडाउन को लेकर भी बात हुई। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और ओडिशा समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की जोरदार पैरवी की। हालांकि, केंद्र ने इसे लेकर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने की होड़ लग गई।