
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2025 के पहले मन की बात में गणतंत्र दिवस को याद कर विभूतियों के भाषण लोगों को सुनाए। मोदी ने कहा कि हम इस बार तीसरे रविवार को ही मन की बात में मिल रहे हैं, क्योंकि अगले रविवार को गणतंत्र दिवस है। उन्होंने इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष बताया और कहा कि संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मोदी ने इस मौके पर देश को संविधान देने वाले तमाम महान व्यक्तित्वों को नमन किया। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के परस्पर सहयोग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समानता के विषय और पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के भाषण के अंश सुनाते हुए मोदी ने कहा कि संविधान सभा में सदस्यों के विचार हमारी बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का इस्तेमाल करें और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दें।
जब संविधान सभा ने अपना काम शुरू किया तो बाबा साहब आंबेडकर ने परस्पर सहयोग को लेकर एक बहुत महत्वपूर्ण बात कही थी। मैं उसका एक अंश आपको सुनाता हूँ: प्रधानमंत्री @narendramodi#PMonAIR #MannkiBaat #MKBonAkashvani #PMonAkashvani #75YearsOfConstitution #HamaraSamvidhanHamaraSwabhiman pic.twitter.com/CyEfZpgb8g
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2025
मैं आपको संविधान सभा की एक और audio clip सुनाता हूँ। ये audio डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी का है, जो हमारी संविधान सभा के प्रमुख थे। आइए डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को सुनते हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi#PMonAIR #MannkiBaat #MKBonAkashvani #PMonAkashvani #75YearsOfConstitution pic.twitter.com/0VHZaHAv4t
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2025
अब मैं आपको डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आवाज सुनाता हूँ। उन्होंने अवसरों की समानता का विषय उठाया: प्रधानमंत्री @narendramodi#PMonAIR #MannkiBaat #MKBonAkashvani #PMonAkashvani#75YearsOfConstitution #HamaraSamvidhanHamaraSwabhiman pic.twitter.com/yEtTcMyuQI
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2025
पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ की चर्चा भी मन की बात में की। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं भेदभाव या जातिवाद नहीं है। मोदी ने कहा कि देश के हर क्षेत्र से लोग महाकुंभ में आते हैं और अमीर-गरीब एक होते हैं। उन्होंने कहा कि कुंभकोणम से तिरुक्कड-यूर, कूड़-वासल से तिरुचेरई अनेक ऐसे मंदिर हैं, जिनकी परम्पराएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं। कुंभ, पुष्करम और गंगा सागर मेला ये हमारे सामाजिक मेल-जोल, सद्भाव और एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि गर्व है कि भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप पिक्सल ने फायरफ्लाई नाम से भारत का पहला निजी उपग्रह मंडल सफलता से लॉन्च किया है। वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट्स की स्पेस डॉकिंग कराई है। ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बना है।
प्रयागराज में महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। चिरस्मरणीय जन-सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता-समरसता का असाधारण संगम: प्रधानमंत्री @narendramodi#PMonAIR #MannkiBaat #MKBonAkashvani #PMonAkashvani #MahaKumbh #MahaKumbh2025 #MahaKumbhMela2025@MahaKumbh_2025@UPGovt pic.twitter.com/d7frwgvnSH
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2025
मोदी ने असम के नौगांव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये महान विभूति श्रीमंत शंकरदेव का जन्म स्थान है। ये जगह सुंदर होने के साथ हाथियों का भी एक बड़ा ठिकाना है। इस क्षेत्र में हाथियों के झुंड फसलों को बर्बाद कर देते थे। 100 गांवों के लोग बहुत परेशान थे, लेकिन गांव वाले हाथियों की भी मजबूरी समझते थे। इसलिए गांववालों ने समाधान निकालने की सोची। गावंवालों की एक टीम बनी, जिसका नाम था हाथी बंधु। हाथी बंधुओं ने सूझ-बूझ से करीब 800 बीघा बंजर भूमि पर नेपियर घास लगाई। इस घास को पसंद करने वाले हाथियों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि खुशी की बात है कि बीते दो महीनों में हमारे देश में दो नए छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा मध्य प्रदेश का रातापानी टाइगर रिजर्व जुड़े। पीएम ने देश में बने स्टार्टअप्स की बात भी की।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार जिले में virgin coconut oil को हाल ही में GI Tag मिला है। virgin coconut oil उसको GI Tag के बाद एक और नई पहल हुई है: प्रधानमंत्री @narendramodi#PMonAIR #MannkiBaat #MKBonAkashvani #PMonAkashvani pic.twitter.com/4l3B6R7dBZ
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2025
उन्होंने कहा कि नगालैंड जैसे राज्य में पिछले साल स्टार्टअप्स के रजिस्ट्रेशन में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के दीपक नाबाम की तारीफ की और कहा कि वो मानसिक बीमार और अशक्त लोगों के लिए लिविंग होम चलाते हैं। मोदी ने लक्षद्वीप के कवरत्ती में नर्स के. हिंडुम्बी की सेवा को भी याद किया। फिर मिनीकॉय द्वीप में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करने वाले केजी मोहम्मद की भी सराहना की। निकोबार में बनने वाले वर्जिन कोकोनट ऑयल को जीआई टैग मिलने से महिलाओं के सहायता समूह को मजबूती मिलने का भी पीएम नरेंद्र मोदी ने उल्लेख किया।