newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी ने ईस्टर की दी शुभकामनाएं, कोरोना महामारी को लेकर की प्रार्थना

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं। ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ये ईस्टर हमें कोविड-19 को सफलतापूर्वक मात देने और एक स्वस्थ ग्रह बनाने की शक्ति प्रदान करे।

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं। ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।’

आज ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार ईस्टर संडे है। ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर संडे को खुशी के तौर पर मनाते हैं। दरअसल ईस्टर संडे के दो दिन पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने सत्य की रक्षा करते हुए और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे। ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार संडे के दिन प्रभु मसीह पुन: जीवित हो गए थे।

इसी खुशी में ही ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि प्रभु मसीह के दोबारा जन्म लेने के 40 दिनों तक अपने अनुयायियों को मानवता की रक्षा और सत्य का साथ कैसे दिया जाए इसका संदेश दिया था। 40 दिनों के बाद फिर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे।