‘हर हर महादेव’ लिख PM मोदी ने काशी का ऐसा वीडियो किया शेयर कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
Kashi: इस वीडियो को शेयर कर पीएम मोदी(PM Modi) ने हर हर महादेव(Har Har Mahadev) का कैप्शन दिया है। इस वीडियो में पीएम मोदी खुद शिव धुन के साथ गुनगुनाते हुए देखे जा रहे हैं।
वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को धर्म नगरी काशी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास तो कई पूरे हुए कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहले वाराणसी-प्रयागराज 6-लेन हाइवे के चौड़ीकरण का लोकार्पण किया। बता दें कि 73 किलोमीटर के इस हाइवे के चौड़ीकरण पर 2447 करोड़ रुपया खर्च किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने दीप जलाकर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव से चेत सिंह घाट पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया। इसी अवसर का पीएम मोदी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भगवान शिव की धुन सुनाई दे रही है और पीएम मोदी भी उस धुन में डूब कर उसका आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Har Har Mahadev! pic.twitter.com/k2XD2Q74xl
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2020
इस वीडियो को शेयर करते वक्त पीएम मोदी ने हर हर महादेव का कैप्शन दिया है। इस वीडियो में पीएम मोदी खुद शिव धुन के साथ गुनगुनाते हुए देखे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की महादेव के प्रति भक्ति साफ झलक रही है। बता दें कि पीएम मोदी इस वीडियो में जहां खड़े हैं, वहां पीछे लाइट एंड साउंड शो भी चल रहा है।
पीएम मोदी के इस वीडियो पर देखिए किस तरह से लोगों ने कमेंट किए हैं..
Proud Bhakt of Mahadev! pic.twitter.com/aKrukzPQRY
— Raj – Dharma Persona ?️? (@DharmaPersona) November 30, 2020
अनंत युगों से साज के लिए तरसती काशी आज काशी धाम कि बाबा काशी विश्वनाथ का साज और देव दीपावली देखके दिल और आंख भर आई आज दिन इतिहास में सबसे बड़ा है pic.twitter.com/TBq9DAPVmY
— SIDHAARTH feeled by 130cr ❤️’s (@SIDHAAR82137692) November 30, 2020
काशी कोतवाल की जय, माता अन्नपूर्णा की जय, मां गंगा की जय।????
आपको देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ???
ऐसा लग रहा है जैसे आज पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाती काशी, महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही है।#DevDeepawaliWithPMModi pic.twitter.com/jR8rMaEQCJ
— JusticeForSushantSinghRajput (@sauravjha8685) November 30, 2020
काशी की सुबह ? आध्यात्म और मस्ती से सराबोर होती है।लेकिन आज के दिन सुबह-ए-बनारस के आनंद पर सर चढ़कर बोलती है रात-ए-बनारस??
देव दीपावली को #बनारस के लोगो ने दुनिया के फलक पर पहुंचा दिया।सरकारी प्रयास हुए तो #देव_दीपावली और भव्य हो गयी है, शुभकामनाएं?#DevDeepawali #Varanasi pic.twitter.com/HeDX8qD1CV— Krishna Kumar Chauhan??? (@DrKKChauhan) November 30, 2020
ॐ नमः शिवाय??
Pious mood at the banks of Maa Ganga in Varanasi!#DevDeepawaliWithPMModi pic.twitter.com/tloN6GJ3JN
— Narendra Modi DSC (@NarendraModiDSC) November 30, 2020
भारत का प्रधानमंत्री ‘बढ़ी हुई दाढ़ी, बढ़े हुए बाल’ की वजह से ‘हिंदुत्व के मूल स्वरूप’ में।इसकी कल्पना भी नहीं की हमने। आपको शत शत नमन मोदी जी
— कमलजीत चावला (@KamaljitChawla3) November 30, 2020