newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi : इस बार भी भारतीय सेना के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, करेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन

PM Modi : जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलेंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने पिछले सप्ताह पीएम के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के संभावित दौरे की तैयारी शुरू कर दी थी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेना का बेहद सम्मान करते हैं। वह कई बार यह कह चुके हैं कि वह भारतीय सेना से एक लगाव महसूस करते हैं। इसीलिए बीते कुछ वर्षों में उन्होंने दिवाली भारतीय सेना के साथ मनाई है और इस बार भी पीएम मोदी अपनी दिवाली भारतीय सेना के साथ मनाएंगे। लेकिन दिवाली से पहले वह केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेंगे। पीएम पिछले आठ साल से सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केदारनाथ जाएंगे। वह पहले पूजा करेंगे फिर विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कितना काम हुआ यह देखेंगे। इसके बाद वह उसी दिन बद्रीनाथ धाम जाएंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर पूजा करेंगे।

भारतीय सैनिकों से मिलकर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलेंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे। क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने पिछले सप्ताह पीएम के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के संभावित दौरे की तैयारी शुरू कर दी थी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी माणा के सीमावर्ती गांव का दौरा करेंगे और ग्रामीणों तथा सैनिकों के साथ इस दौरान बातचीत भी करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बीते कई वर्षों में कई बार केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं कई बार विकास कार्यों की समीक्षा के लिए तो कई बार पूजा अर्चना के लिए।