newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: PM मोदी आज सोमनाथ को संवारने वाले कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन, माता पार्वती का मंदिर भी बनेगा

PM Modi Gujarat Visit: अहिल्याबाई होल्कर इंदौर की महारानी थीं। उन्होंने यहां मंदिर बनवाया था। जिसे महमूद गजनी ने 17 बार लूटा और ध्वस्त किया था। वहीं, पार्वती मंदिर बनने के बाद सोमनाथ के गर्भगृह में स्थापित मां पार्वती की मूर्ति को यहां स्थापित किया जाएगा।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज 11 बजे वर्चुअली गुजरात के सोमनाथ मंदिर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह परिसर में बनने वाले माता पार्वती के मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमनाथ में समुद्र दर्शन पथ, प्रदर्शनी केंद्र और नए अहिल्याबाई होल्कर मंदिर का उद्घाटन होगा। अहिल्याबाई होल्कर का बनाया मंदिर ही पुराना सोमनाथ मंदिर था। इसे नए सिरे से बनाने में करीब साढ़े 3 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा यहां श्रद्धालुओं के लिए समुद्र किनारे एक पैदल पथ बनाया गया है। इसमें 47 करोड़ रुपए लगे हैं। प्रदर्शनी केंद्र भी सोमनाथ मंदिर परिसर में नया बना है। यहां मुस्लिम आक्रांताओं की ओर से ध्वस्त किए गए पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडहर के हिस्से रखे गए हैं।

Somnath Temple

अहिल्याबाई होल्कर इंदौर की महारानी थीं। उन्होंने यहां मंदिर बनवाया था। जिसे महमूद गजनी ने 17 बार लूटा और ध्वस्त किया था। वहीं, पार्वती मंदिर बनने के बाद सोमनाथ के गर्भगृह में स्थापित मां पार्वती की मूर्ति को यहां स्थापित किया जाएगा। बता दें कि मोदी प्रभास पाटन शहर में स्थित सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष हैं।

Somnath

आज के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जुड़ेंगे। वह भी न्यास के सदस्य हैं। इनके अलावा गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।