newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी के वंदे मातरम कहने पर केजरीवाल ने सम्मान में नहीं उठाए हाथ!, वीडियो वायरल

पूर्वी सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा कि, ‘केजरीवाल(Arvind Kejrilwa) ने नही किया वंदे मातरम(Vande Matram) का सम्मान,ऐसे लोग प्रधानमंत्री बनने की सोचते है। धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर जो सवैधानिक पद पर होने के बावजूद वंदे मातरम का सम्मान नहीं करता है।’

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए संबोधन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वंदे मातरम का उद्घोष करते दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में लाल किले पर मौजूद लोग, जिसमें मेहमानों के अलावा कैबिनेट मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिखाई दे रहे हैं।

PM Modi red fort 2020

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी दोनों हाथ उठाते हुए ‘वंदे’ का उद्घोष कर रहे हैं तो सामने मौजूद मेहमान और कैबिनेट मंत्री भी दोनों हाथ उठाते हुए ‘मातरम’ कह रहे हैं। लेकिन इसी वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां मौजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सबके बीच में बैठे होने के बाद भी अपने हाथ नहीं उठा रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर केजरीवाल की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हो रही है।

लोगों का आरोप है कि केजरीवाल वंदे मातरम का सम्मान नहीं करते। एक यूजर ने लिखा कि, ‘बोल रहे है मोदी जी के साथ पर मजाल है खाल में छुपे वामपंथी केजरीवाल वंदे मातरम बोल दें !’

vande matarm kejriwal

वहीं पूर्वी सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा कि, ‘केजरीवाल ने नही किया वंदे मातरम का सम्मान,ऐसे लोग प्रधानमंत्री बनने की सोचते है। धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर जो सवैधानिक पद पर होने के बावजूद वंदे मातरम का सम्मान नहीं करता है।’

देखिए लोगों ने किस तरह से केजरीवाल की फजीहत की…