newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hira Ba Passes Away: पीएम मोदी की मां का निधन, शिवराज, राजनाथ, मायावती समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Hira Ba Passes Away: आज हीराबा का 100 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है। देशभर से हीराबेन के निधन पर लोग दुख जता रहे हैं। राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबा का निधन हो गया है। हीराबा (Heeraben Modi) 100 साल पूरे कर चुकी थी। इसी साल 18 जून को उनका 100वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर पीएम मोदी भी उनके मिलने पहुंचे थे। बीते 28 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (U N Mehta Hospital, Ahmedabad) में हीराबेन भर्ती थी। पीएम मोदी भी इस दौरान मां को देखने पहुंचे थे।

आज हीराबा का 100 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है। देशभर से हीराबेन के निधन पर लोग दुख जता रहे हैं। राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है।

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अहमदाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थी। एक दिन पहले डॉक्टरों ने उनके स्वास्थय को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी सेहत में सुधार है। हालांकि आज सुबह उनका निधन हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्विटर पर मां हीराबा के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मां में हमेशा उन्हें त्रिमुर्ति का अहसास हुआ जिसका जीवन तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध समाहित रहा है।

यहां देखें नेताओं के ट्वीट

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हीराबा के निधन पर शोक जताया। अपने ट्वीट में राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘हीरा बा के निधन से गहरी वेदना हुई, एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता ले आता है जिसे पूरा कर पाना संभव नहीं लगता’।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक जताते हुए उनके लिए ईश्वर से शांति की कामना की. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हीराबेन के निधन पर पीएम मोदी के परिवार के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख को सहने की सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथर्ना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।’।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की खबर से उन्हें अत्यंत दुःखद है’।