Buddha Purnima 2021: PM मोदी बोले-कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया, हमें भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर गर्व

Buddha Purnima 2021: उन्होंने कहा कि, मैं फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स,डॉक्टरों,नर्सों को एक बार फिर सलाम करता हूं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।।

Avatar Written by: May 26, 2021 10:20 am
PM Modi

नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2021) के मौके पर वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन (Vesak Day Programme) को संबोधित किया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाए दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। 100 साल में कोरोना जैसी महामारी नहीं आई। सारे देश मिलकर इससे आज लड़ रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन अहम हथियार है।

PM Narendra Modi

उन्होंने कहा कि, मैं फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स,डॉक्टरों,नर्सों को एक बार फिर सलाम करता हूं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।।

पीएम मोदी के संबोधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने भी सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं। अहिंसा व करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा व उपदेशों से सम्पूर्ण विश्व को शांति व सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानवजाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।