Women’s Day 2021: नारी शक्ति को सम्मान, महिला दिवस पर PM मोदी ने खरीदे कुछ सामान

Women’s Day 2021: दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए नारी शक्ति को सलाम किया।

Avatar Written by: March 8, 2021 1:55 pm
PM Narendra Modi

नई दिल्ली।  दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए नारी शक्ति को सलाम किया। बता दें कि महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।

international womens day

वहीं पिछले साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने महिला दिवस भी कुछ अनोखे अंदाज में मनाया है। दरअसल पीएम मोदी ने महिला दिवस पर कुछ खास सामान खरीदे हैं। सोमवार को इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जानकारी दी है। पीएम मोदी ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों, डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया कुछ सामान खरीदा है।

यहां जानिए, पीएम मोदी ने महिला दिवस पर क्या-क्या खरीदा-

1- पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु की शाल खरीदी। खास बात ये भी है कि करीब तीन हजार रुपये की यह शॉल पीएम मोदी के ऑर्डर करने के बाद अब आउट ऑफ स्‍टॉक हो गई है।

2- पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में बताया कि उन्होंने ट्राइबल पेंटिंग खरीदी।

3-  उन्होंने बताया कि नागालैंड की पारंपरिक नगा शाल भी खरीदी।

4- इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खादी की स्टाल भी खरीदी।

5- पीएम मोदी ने आगे बताया कि उन्होंने बंगाल के जूट से बना फाइल फोल्डर खरीदा।


6- पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में बताया कि उन्होंने असम का गमछा खरीदा।

7- इसके अलावा उन्होंने केरल का पाल्म क्राफ्ट भी खरीदा।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।

साल 2020 में भी महिला दिवस पर पीएम मोदी ने सात महिलाओं को सौंपा था अपना ट्विटर हैंडल 

साल 2020 में भी महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सात महिलाओं को अपना ट्विटर अकाउंट सौंप था। जिसमें से पहली महिला स्नेहा मोहन दास थी। वह फूडबैंक नाम से अभियान चलाती हैं जो बेघरों को खाना देने का काम करता है। पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से विदा लेने के बाद स्नेहा मोहनदास नामक महिला का ट्वीट आया था। पीएम मोदी के अकाउंट के जरिए स्नेहा ने लिखा था कि मैं स्नेहा मोहनदास हूं। मेरी मां से प्रेरित होकर, जिन्होंने बेघरों को खाना खिलाने की आदत डाली, मैंने फूडबैंक इंडिया नाम से पहल शुरू की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्नेहा मोहनदास के बाद मालविका अय्यर को अपना ट्विटर अकाउंट सौंपा था। मालविका उन सात महिलाओं में शामिल थी जो पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों तक अपनी प्रेरणादायक कहानी पहुंचाई थी। अपनी कहानी बताते हुए मालविका अय्यर ने लिखा था, ‘स्वीकृति सबसे बड़ा इनाम है जो हम खुद को दे सकते हैं। हम जिंदगी को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन हम निश्चित रूप से जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को नियंत्रित कर सकते हैं। दिन के आखिर में मायने यह रखता है कि हमने अपनी चुनौतियां का किस तरह से सामना किया। मेरे बारे में और मेरी कहानी के बारे में जानिए।’

कश्मीर की आरिफा को भी पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट संभालने का मौका मिला था। वे कश्मीर की पारंपरिक नमदा बुनकर हैं। नमदा बुनकर ऊन के कारपेट बनाती हैं। कश्मीर में लुप्त सी हो चुकी इस कला को आरिफा ने नया मुकाम दिया है। आरिफा ने कहा कि इस कला का पीएम मोदी के इस कदम से उनका हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है।

आरिफा जान के बाद पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट संभालने वाली चौथी महिला का नाम कल्पना रमेश था। अपना परिचय देते हुए उन्होंने कहा था कि एक योद्धा बनिए लेकिन अलग तरह से। पानी के योद्धा बनिए। क्या आपने कभी भी पानी की कमी के बारे में सोचा है? हममें से हर कोई सामूहिक रूप से अपने बच्चों के लिए सुरक्षित पानी वाला भविष्य बनाने के लिए कार्य कर सकते हैं। मैं इस तरह अपनी कोशिश कर रही हूं।