newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हुबली हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AIMIM पार्षद के पति समेत 88 लोग गिरफ्तार

दरअसल, कर्नाटक के हुबली में हिंसा की खबर सामने आई है। कथित रूप से आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस के विरोध में इस हिंसा को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने हिंसा की वारदात को अंजाम दिया।

नई दिल्ली। चलिए थोड़ा फ्लैश बैक में चलते हैं…पहले आपको दिल्ली के जहांगीरपुरी ले चलेंगे और इसके बाद कर्नाटक के हुबली…फिर आपको बताएंगे कि आखिर पूरा माजरा क्या है। तो चलिए पहले बात दिल्ली के जहांगीरपुरी की करते हैं। यहां तो आपको पता ही होगा कि बीते शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों कों भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। जिसमें करीब 7 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। उधर,दिल्ली पुलिस हिंसा में संलिप्त 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। खैर, अब पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद क्या कुछ कार्रवाई करती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन जहांगीरपुरी के बाद कर्नाटक के हुबली में भी हिंसा का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते  हैं।

कर्नाटक के हुबली हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई हुई तेज। (फाइल फोटो)

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, कर्नाटक के हुबली में हिंसा की खबर सामने आई है। कथित रूप से आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस के विरोध में इस हिंसा को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने हिंसा की वारदात को अंजाम दिया। सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और कानून-व्यवस्था को अपने हाथों में लेने की कोशिश की थी। वहीं, पुलिस ने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ लाठीचार्ज किया था।

उधर, अब खबर है कि पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद 88 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक एआईएमआईएम पार्षद का पति भी शामिल है। पुलिस ने इलाके में हालातों को काबू करने हेतु 144 लागू कर दी गई और अभी के मौजूदा हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि अभी यह कायम रहेगा। वहीं, कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने इस पूरी वारदात को सुनियोजित बताया है। इस हिंसा में 4 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब ऐसे में आगे चलकर पुलिस जांच में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।