PK declined to Join Congress: प्रशांत किशोर और कांग्रेस में नहीं बनी बात, पार्टी में शामिल होने से किया इंकार; ये रहा कारण

PK declined to Join Congress: हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं’। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रपोजल पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक करके एक एम्‍पावर्ड एक्‍शन ग्रुप 2024 बनाया। अहम बात ये है कि यह ग्रुप 2024 के लोकसभा चुनावों पर रणनीति बनाने का काम करेगा।

Avatar Written by: April 26, 2022 4:02 pm
Sonia and Prashant

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है।  इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, ‘प्रशांत किशोर के साथ चर्चा के उपरांत , कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह 2024 का गठन किया है। और उन्हें परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं’। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रपोजल पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक करके एक एम्‍पावर्ड एक्‍शन ग्रुप 2024 बनाया। अहम बात ये है कि यह ग्रुप 2024 के लोकसभा चुनावों पर रणनीति बनाने का काम करेगा।

उधर, प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने ईएजी के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के #कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मेरी विनम्र राय में, परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

बता दें कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी। माना जा रहा था कि वे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में काग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच भी उनके शामिल होने को लेकर सहमति बन चुकी थी।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री! क्या मिशन-24 पर जुट गए PK?

कांग्रेस आलाकमान भी पिछले कुछ दिनों से पीके के शामिल होने की चर्चाओं के बीच उत्साही नजर आ रहा था। बताया जा रहा था कि पीके कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी की स्थिति को दुरूस्त करने की दिशा में काम करेंगे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है, जो कि कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।