पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, राष्ट्रपति कोविंद ने देशभर में पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ

देश में आज पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (Polio National Immunization Day) मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने देशभर में पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

Avatar Written by: January 31, 2021 12:16 pm
kovind2

नई दिल्ली। देश में आज पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (Polio National Immunization Day) मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने देशभर में पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। साथ ही इस दिन देश के कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है। साथ ही ये अभियान 2 फरवरी तक चलेगा।

kovind2

पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम 2021 का पहला दौर शुरू किया। देश को पोलियोमुक्त बनाने के लिए भारत सरकार अभियान चला रही है। जिसके मुताबिक 5 साल के कम उम्र के लगभग 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाती है। जो दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2010 में आया था। मार्च 2014 में देश को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है।

yogi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पल्स पोलियो अभियान 2021 शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा एक करोड़ ग्यारह लाख बच्चों को दो बूंद जिदगी की पिलाने का लक्ष्य है।”

इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि देशभर में पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 31 जनवरी को मनाया जाता है। इसे ‘पोलियो रविवार’ के नाम से भी जाना जाता है।