newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navy Day 2020: राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने जवानों को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

Navy Day 2020: देश आज यानी 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shha) समेत कई दिग्गजों ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी है।

नई दिल्ली। देश आज यानी 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shha) समेत कई दिग्गजों ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा, ‘नौसेना दिवस पर, नौसैनिक कर्मियों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं हैं। देश की सामुद्रिक सेवा की सुरक्षा करने, हमारे व्यापार मार्ग को सुरक्षित रखने और आपात सेवा देने के लिए देश आप पर गर्व करता है। समुद्र की लहरों पर आपका दबदबा हमेशा बना रहे।’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जवानों को बधाई देते हुए लिखा, ‘शं नो वरुण: “जल के देवता हमारे लिए शुभ हों” नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय हिन्द!’

प्रधानमंत्री मोदी ने ​नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नौसेना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं दी है।

नौसेना दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जवानों को शुभकामनाएं दी है।

जानिए क्यों मनाया जााता है नौसेना दिवस

नौसेना दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति और बहादुरी को याद करते हुए मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला बोल दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता की खुशी में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।