newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्य प्रदेश के सागर में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात घना कोहरा होने के कारण एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनागस्त हो गया। इस हादसे में प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) और प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात घना कोहरा होने के कारण एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनागस्त हो गया। इस हादसे में प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) और प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई है। यह चाइम्स एविएशन एकेडमी का प्रशिक्षु विमान बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर चाइम्स एविएशन एकेडमी द्वारा पायलट को प्रशिक्षण दिया जाता है।

Trainee aircraft crashes in Sagar

शुक्रवार की रात को प्रशिक्षण के दौरान नाइट लाइंग के समय एक ट्रेनी विमान हवाई पट्टी के करीब के एक खेत में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर अशोक मकवाना और ट्रेनी पीयूष चंदेल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल सागर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने संवाददाताओं से दोनों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया है कि, दोनों मृतक मूल रूप से मुम्बई के हैं।

Trainee aircraft crashes in Sagar

हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कुछ साल पहले एक ऐसा ही ट्रेनी विमान जबलपुर के बरगी डैम में गिर गया था। उसमें भी एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई थी।