newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका गांधी ने खुद से जुड़ी खबर को ट्वीटर पर शेयर कर बताया फर्जी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को खुद से जुड़ी एक खबर को ट्वीटर पर शेयर कर फर्जी बताया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को खुद से जुड़ी एक खबर को ट्वीटर पर शेयर कर फर्जी बताया है। उन्होंने जिस लिंक को शेयर किया है उसमें लिखा गया है कि पीएम ने प्रियंका गांधी के उस अनुरोध को मान लिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली के लुटियंस स्थित घर में कुछ और दिन रहने को कहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा कि 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला वह एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी। कांग्रेस नेता ने उन खबरों पर अपना जवाब दिया, जिसके तहत कहा जा रहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंगले को लेकर अनुरोध किया था। प्रियंका गांधी ने इसे ‘फेक न्यूज’ बताया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें एक जुलाई को सरकार द्वारा नोटिस भेजा गया था और उसी आदेश के तहत वे जल्दी सरकारी आवास खाली कर देंगी।

आपको बता दें कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इसके लिए एक महीने यानी 1 अगस्‍त 2020 तक की मोहलत दी गई है। प्रियंका वर्षों से लोधी स्टेट के इस आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं। आदेश में बंगला खाली कराने के पीछे एसपीजी सुरक्षा व्‍यवस्‍था हटाए जाने को वजह बताया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा।