newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रधानमंत्री के क्षेत्र में सीएए के खिलाफ जेल गए लोगों से मिलेंगी प्रियंका

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए के लोगों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस के लोगों से मिलने आ रही हैं।

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए के लोगों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस के लोगों से मिलने आ रही हैं। प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार 10 बजे दिल्ली से वह वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगी। 11 बजे गुलेरिया कोठी, गुलेरिया घाट, रामघाट पर लोगों से मुलाकात करेंगी। फिर 11:30 बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रियंका सीएए प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में मृत बजरडीहा के बच्चे के घर भी जा सकती हैं।

Priyanka Gandhi Lucknow Pc

कांग्रेस पार्टी ने महासचिव के आगमन को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।

Priyanka Gandhi in Jharkhand

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई जिलों में जा चुकी हैं। इसके साथ ही वह लगातार योगी सरकार के खिलाफ निशाना भी साध रही हैं।

Priyanka Gandhi Vadra

गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई ट्वीटों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला था।