newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर प्रियंका ने बताई कहानी तो लोगों ने कर दी खिचाईं, कहा- आप कौन से स्कूल में पढ़ने…

Basant Panchami 2021: मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं। ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करें। आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। वहीं बसंत पंचमी के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को बधाई दी है। साथ प्रियंका ने अपने परिवार से जुड़ी एक कहानी भी बताई। हालांकि कहानी बताने के चक्कर में प्रियंका गांधी ट्रोल हो गई। लोगों ने उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनकी जमकर खिचाईं कर डाली। इतना ही नहीं प्रियंका के बहाने लोगों ने राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया। बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब कांग्रेस महासचिव ट्विटर पर ट्रोल हुई हो। इससे पहले जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि का समर्थन करने पर प्रियंका गांधी लोगों के निशाने पर आ गई थी।

priyanka gandhi

मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं। ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करें। आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

वहीं प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने प्रियंका पर तंज कसते हुए लिखा, बहन जी आज के दिन स्कूलों की छुट्टी होती है। आप कौन से स्कूल में पढ़ने जाती थी। आपको बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी देशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी है।