newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वाराणसी : प्रियंका ने नाविक की बेटी के लिए भेजा शादी का तोहफा

प्रियंका ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, प्रिय भारती और आशीष, वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी शुभकामना है कि आप दोनों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हो और आप दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर एक भरपूर जिंदगी गुजारें।

नई दिल्ली। नाविक अशोक साहनी के लिए गुरुवार का दिन आश्चर्य व खुशी भरा रहा। ऐसा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के संदेश के साथ पार्टी नेताओं के एक समूह के अशोक साहनी के घर पहुंचने से हुआ। प्रियंका गांधी ने 10 जनवरी को वाराणसी की यात्रा के दौरान अशोक के नाव की सवारी की थी। अशोक ने इस महीने की 19 जनवरी को अपनी बेटी के शादी में उन्हें आमंत्रित किया था।

Priyanka Gandhi boat ride
अशोक के घर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक पत्र और एक साड़ी के जरिए नाविक के बेटी को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। अशोक की खुशी साफ झलक रही थी। अशोक ने कहा कि कई वीआईपी लोगों ने उनकी नाव की सवारी की है, लेकिन किसी ने इस तरह का अपनत्व भरा रुख नहीं दिखाया।

priyanka gandhi

प्रियंका ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, “प्रिय भारती और आशीष, वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी शुभकामना है कि आप दोनों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हो और आप दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर एक भरपूर जिंदगी गुजारें। मुझे अफसोस है कि कुछ व्यसस्तता के चलते मैं आपके विवाह के उत्सव समारोह में शामिल नहीं हो पा रही हूं। मेरी शुभकामनाएं आप दोनो के साथ हैं। कृपया परिवार के सभी सदस्यों को मेरा स्नेह दें।”