newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका दंगाइयों के साथ, केजरीवाल टुकड़े गैंग के हिमायती, अमित शाह का बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला किया। अमित शाह ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला किया। अमित शाह ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने साफ कहा कि राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा ने देश में इस मुद्दे पर दंगा कराया।

amit shah

अमित शाह ने पाकिस्तान में हाल ही में सिख समुदाय के तीर्थस्थल पर हुए हमले के मद्देनज़र कहा कि केजरीवाल, राहुल जी सोनिया जी आंख खोलकर देख लो। ननकाना साहेब पर जो हमला हुआ वह किसने किया ? कल को यदि वो सिक्ख आएंगे तो कहां जाएंगे?

अमित शाह ने कहा कि प्रियंका जी कहती हैं कि मैं दंगाइयों के साथ हूं। राहुल बाबा एयर स्ट्राइक का विरोध कर रहे हैं। केजरीवाल सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। कांग्रेस और आप पार्टी वोट बैंक की पॉलिटिक्स कर रही है। टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य पर केजरीवाल प्रोसीक्यूशन की परमीशन नहीं दे रहे।

amit shah

उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल दलित विरोधी पार्टी के लोग हैं। कांग्रेस दलित विरोधी है। अमित शाह ने बीजेपी की सदस्यता के नम्बर के बारे में भरम फैलाने वालों पर भी चोट की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के लिए जो टोल फ्री नम्बर दिया गया है, उसे  लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। उसे ऩेटफ्लिक्स का नम्बर बता रहे हैं। यह सरासर गलत है।