newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने चलाई नाव, तो लोगों ने ऐसे लिए मजे

Bharat Jodo Yatra: दरअसल, केरल के चेरिया कालावुर में स्थानीय नाविकों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोट चलाते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने स्थानीय नाविकों के साथ स्नेक बोट रेस में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से भी साझा किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। सोमवार को उनकी पदयात्रा का 12वां दिन है। कांग्रेस पार्टी की ये यात्रा करीब पांच महीने तक चलेगी। राहुल गांधी की ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। लेकिन राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा किसी ना किसी सुर्खियों में बनी रहती है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों को शामिल किए जाने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके अलावा केरल में राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर ही उनके सहयोगी दलों ने सवाल उठाए थे। केरल की वाम सरकार ने राज्य में 18 दिनों और यूपी में 2 दिन की पदयात्रा को लेकर निशाना साधा था। इसी बीच राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो नाव चलाते दिखाई दे रही है।

दरअसल, केरल के चेरिया कालावुर में स्थानीय नाविकों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोट चलाते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने स्थानीय नाविकों के साथ स्नेक बोट रेस में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से भी साझा किया। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

वहीं राहुल गांधी के बोट चलने वाले वीडियो में अब सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर्स राहुल गांधी का जमकर मजाक बना रहे है और जमकर कमेंट कर रहे है।

एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, भारत जोड़ो यात्रा केरल से शुरू होकर केरल में ही खत्म होने की संभावना है।