newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बाइक चलाते दिखे राहुल गांधी, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

यहां तक तो पूरा माजरा दुरूस्त रहा। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि जब राहुल गांधी द्वारा बाइक चलाने वाला वीडियो प्रकाश में आया तो जिस तरह के लोगों ने रिएक्शन दिए, उसे अगर आपने देख लिए तो यकीन मानिए आप यह कहने में तनिक भी गुरेज नहीं करेंगे राहुल अपनी यात्रा को अंजाम तक पहुंचाकर मात्र अपना समय जाया कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। आज कल मध्य प्रदेश में राहल अपनी भारत यात्रा को अंजाम तक पहुंचाने में व्यस्त हैं। इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। गत दिनों सचिन पायलट भी इस यात्रा में नजर आए थे। जिसे लेकर राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया था और गहलोत की टेंशन बढ़ गई थी। परिस्थितियां यहां तक विकारल हो गई थी कि गहलोत ने पायलट को गद्दार तक बता डाला था।

इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी कई अलहदा तस्वीरों को राहुल चर्चा में चुके हैं। इस बीच राहुल मध्य प्रदेश के महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। जिसका वीडियो भी प्रकाश में आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे राहुल गांधी बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे नेता भागते हुए दिख रहे हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा गया है। सुरक्षा कर्मी यात्रा के दौरान हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस यात्रा में जोशवर्धक नारे भी लगते हुए नजर आए।

यहां तक तो पूरा माजरा दुरूस्त रहा। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि जब राहुल गांधी द्वारा बाइक चलाने वाला वीडियो प्रकाश में आया तो जिस तरह के लोगों ने रिएक्शन दिए, उसे अगर आपने देख लिए तो यकीन मानिए आप यह कहने में तनिक भी गुरेज नहीं करेंगे राहुल अपनी यात्रा को अंजाम तक पहुंचाकर मात्र अपना समय जाया कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों ने कांग्रेस नेता का मखौल ही उड़ाया है।

कथित तौर पर खुद को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार समझने वाले राहुल गांधी को सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया प्रत्याशी मानने से इनकार कर रही है। वीडियो को देखने के बाद आई लोगों की प्रतिक्रिया राहुल गांधी का मनोबल ही गिराएंगी। बहरहाल, अब इस यात्रा के इतर अपनी पार्टी की स्थिति को दुरूस्त करने के लिए राहुल क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी । तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम