newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: इधर MCD चुनाव में कांग्रेस की हालात हुई पस्त, उधर नतीजे से पहले राहुल गांधी FIFA का मजा लेते दिखे

Bharat Jodo Yatra: वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मोरक्को बनाम स्पेन का मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके लिए बाकयदा ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। बता दें कि रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ फीका विश्व कप का लुफ्त लेते है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है। राहुल गांधी अपनी पदयात्रा को लेकर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। पहले उनकी भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों के शामिल होने पर विवादों में घिर गए थे। इसके बाद वीर सावरकर का अपमान करने पर मुश्किलों में फंस गए थे। हालांकि राहुल गांधी की यात्रा को बॉलीवुड सितारों का साथ भी मिला। बीते दिनों उनकी भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, रश्मि देसाई समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इसी बीच अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कोटा में फीफा विश्व कप 2022 का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता दिखाई दे रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मोरक्को बनाम स्पेन का मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके लिए बाकयदा ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। बता दें कि रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ फीका विश्व कप का लुफ्त लेते है। इसी बीच राहुल गांधी के फीका का मजा लेने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों से पहले राहुल गांधी के फीफा पर हमला बोला है।

उन्होंने दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने से पहले राहुल गांधी पर वार करते हुए ट्वीट कर लिखा, MCD का “रिज़ल्ट” भी देखना चाहिए। बता दें कि बुधवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे करीब-करीब सामने आ चुके है।

एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि चुनाव में केजरीवाल पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। वहीं देश की सबसे पुरानी काग्रेस पार्टी का एमसीडी चुनाव में प्रदर्शन बेहद ही खराब है। कांग्रेस पार्टी अभी तक 10 सीट भी नहीं जीत पाई है।