newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri: नवरात्रि की शुभकामना देने में राहुल गांधी ने कर दी शाम, लोगों ने देखिए क्या-क्या कह दिया

Rahul Gandhi Navratri: एक यूजर ने लिखा कि, इन साहब का ईद मुबारक ट्वीट सुबह 07:41 पर ही आ जाता हैऔर आज नवरात्रि(Navratri) है इसकी याद इस जनेऊदारी ब्राह्मण(Brahman) को शाम 05:31 पर आती है

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे भविष्य के लिए मां दुर्गा से मनोकामना भी की। वहीं देर शाम राहुल गांधी ने भी शनिवार को देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक ट्वीट में लिखा कि, “आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है। नवरात्रि की शुभकामनाएँ।” राहुल गांधी के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने रिप्लाई में उन्हें भी शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ ऐसे भी यूजर रहे जिन्होंने राहुल गांधी द्वारा शाम को नवरात्रि की शुभकामना देने पर उनकी क्लास लगा दी। ट्विटर पर यूजर्स ने राहुल से पूछा कि ईद-बकरीद की शुभकामनाएं तो सुबह ही दे देते हो लेकिन नवरात्रि का पता शाम को चला क्या?

वहीं नेहा गुप्ता नाम की एक यूजर ने लिखा कि, “Totally non sense , राहुल जी नारी और देवी आपके लिए बटी होगी,पूरा संसार जानता है नारी ही देवी है,और आपलोग जैसे नेता लोगों अपनी दाल -रोटी सेकता रहेगा हमेशा तो वो नारी की सम्मान देना है या नहीं उसको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।”

Neha gupta rahul gandhi

वहीं राहुल गांधी नारी का सम्मान करने की बात पर एक यूजर ने देवरिया कांग्रेसियों द्वारा एक महिला नेता की पिटाई का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है: Rahul Gandhi UP में देवी पूजन करती हुई Congress।”

देखिए किस तरह से लोगों ने राहुल गांधी के ट्वीट पर रिप्लाई किए…