newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers ‘Rail Roko’: किसानों का रेल रोको अभियान जारी, रेलवे ने किए पुख्ता इंतज़ाम

Rail Roko Andolan: केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान के विरोध प्रदर्शन में धार देने के लिए किसान संगठनों ने आज (गुरुवार) रेल रोको अभियान का ऐलान किया है। यह दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा।  

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते करीब तीन महीने से कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना दे रहे हैं। वे केंद्र सरकार की पिछले साल लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान के विरोध प्रदर्शन में धार देने के लिए किसान संगठनों ने आज (गुरुवार) रेल रोको अभियान का ऐलान किया है। यह दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा।

Farmers Protest

अपडेट-

हरियाणा: रेल रोको आंदोलन के मद्देनज़र किसानों ने पलवल में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया।

रेल रोको अभियान का असर जम्मू-कश्मीर में भी दिखा।

बिहार: किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में रेल रोकी।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाज़ियाबाद के SHO ने बताया, “सभी जगह सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और किसानों से भी वार्ता चल रही है ताकि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम करें।”