newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने…’, राजस्थान के सियासी बवाल के बीच अजय माकन का वीडियो वायरल, कांग्रेस में मचा है बवाल

Ajay Maken: वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक लाल बैरवा गेट से बाहर जाते हुए दिख रहे है। वीडियो अजय माकन के दफ्तर का बताया जा रहा है। जिसमें वो कह रहे है कि अभी और संख्या बढ़ती जाएगी। उनकी ये बात सुनकर मौके पर मौजूद नेता जोर-जोर से हंसाने लगाते है। वहीं माकन के सामने बैठा एक शख्स कहता है कि अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने भारत जोड़ो यात्रा जो आपकी चल रही है उसमें…।

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच घमासान तेज हो गया है। गहलोत ने हाल ही में कांग्रेस आलाकमान को चुनौती भी दे डाली थी। पार्टी हाईकमान को चैलेंज करना अब महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा और कुर्सी अब खतरे में पड़ते दिखाई दे रही है। बीते दिन कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान के सीएम को लेकर दो दिन फैसला होगा। ऐसे में गहलोत की कुर्सी खतरे में पड़ते नजर आ रही है। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर राजस्थान के सियासी बवाल पर माफी भी मांगी और कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर राजस्थान में जारी बवाल के बीच कांग्रेस नेता अजय माकन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें माकन कुछ नेता के साथ गहलोत के गेम ओवर को हंसी के ठहाके लगाते दिखाई दे रहे है।

sachin pilot and ashok gehlot

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक लाल बैरवा गेट से बाहर जाते हुए दिख रहे है। वीडियो अजय माकन के दफ्तर का बताया जा रहा है। जिसमें वो कह रहे है कि अभी और संख्या बढ़ती जाएगी। उनकी ये बात सुनकर मौके पर मौजूद नेता जोर-जोर से हंसाने लगाते है। वहीं माकन के सामने बैठा एक शख्स कहता है कि अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने भारत जोड़ो यात्रा जो आपकी चल रही है उसमें…। इसके बाद व्यक्ति माकन के सामने हाथ जोड़ता है। हालांकि न्यूजरूम पोस्ट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि राजस्थान के सियासी उठापठक को लेकर अशोक गहलोत गुटे के विधायकों ने अजय माकन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। गहलोत खेमे के नेताओं का कहना था कि माकन सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहते थे और इसी मकसद से विधायकों से बात करने आए थे।