कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से राजस्थान सरकार ने सील की राज्य की सीमाएं

बुधवार को भी सुबह 10.30 बजे तक 123 मामले सामने आ चुके है। वहीं मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब तक 256 मौतें हो चुकी है। इस स्थिति में अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह आपातकालीन बैठक की और राज्य की सभी सीमाएं सील करने के आदेश दिए।

Avatar Written by: June 10, 2020 1:44 pm
Ashok Gahlot sad

नई दिल्ली। कोरोना के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में राज्य स्तर पर फिर से लॉकडाउन में मिली छूट को कम करने की कवायद चल रही है। राजस्थान में कोरोना के मामलों की स्थिति को देखते हुए अशोक गहलोत की सरकार ने राज्य की सभी सीमाओं को फिर से सील कर दिया है। इसमें उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश तथा दक्षिण में गुजरात है। अब अधिकृत अधिकारी की अनुमति से ही वाहनों को प्रवेश मिल सकेगा।

Ashok Gahlot sad

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार गत दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हुई है। देश में बीते दिनों में हजारों मामले सामने आए हैं। देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 11368 हो गई है।

rajsthan border seal order

इसको लेकर इस बारे में राजस्थान पुलिस ने आदेश जारी कर दिए हैं और सभी जिलों को यह निर्देश दिए हैं कि अंतरराज्यीय आवागमन को नियंत्रित किया जाए, तथा बिना अनुमति पत्र किसी को भी राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं  दिया जाए।

maharashtra corona

राजस्थान में अनलॉक-1 जब से लागू हुआ है तब से मामलों से तेजी का साथ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हर रोज औसतन दो सौ से ढ़ाई सौ केस आ रहे है। मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़ कर 369 तक पहुंच गया जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा हैं। वहीं बुधवार को भी सुबह 10.30 बजे तक 123 मामले सामने आ चुके है। वहीं मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब तक 256 मौतें हो चुकी है। इस स्थिति में अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह आपातकालीन बैठक की और राज्य की सभी सीमाएं सील करने के आदेश दिए।