newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अब फिल्मी पर्दे पर ही नहीं राजनीति के मैदान में भी छाने की तैयारी में रजनीकांत, जानिए क्या है प्लान?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने सियासी पारी शुरु करने का ऐलान गुरुवार को कर दिया है। उनका कहना है कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी (Rajinikanth’s Political Party) लाएंगे। उनका फिल्मी करियर तो काफी सफल रहा है, अब उनका राजनीतिक करियर कैसा रहेगा ये देखने लायक होगा।

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने सियासी पारी शुरु करने का ऐलान गुरुवार को कर दिया है। उनका कहना है कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी (Rajinikanth’s Political Party) लाएंगे और इस संबंध में 31 दिसंबर, 2020 को एक घोषणा की जाएगी। उनका फिल्मी करियर तो काफी सफल रहा है, अब उनका राजनीतिक करियर कैसा रहेगा ये देखने लायक होगा। बता दें कि उनके फैंस इस दिन का इंतजार 24 साल से कर रहे थे। गौरतलब है कि 1996 में उन्होंने पॉलिटिकल स्टेटमेंट दिया था उससे रिजल्ट पर बड़ा असर दिखा था।

rajnikanth

उन्होंने किसी भी दल में शामिल होने की अटकलों को आज विराम लगा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो खुद की ही नई पार्टी बनाएंगे। जो जनवरी में लॉन्च होंगी। ये जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। काफी समय से उनके राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसे अब उन्होंने साफ कर दिया है।

जनवरी में लॉन्च होगी पार्टी

ये जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने तमिल भाषा में ट्वीट कर लिखा, ”आने वाले असेंबली इलेक्शन में हम जरूर जीतेंगे और ईमानदार, पारदर्शी, करप्शनमुक्त और धार्मिक राजनीति देंगे वो भी किसी धर्म और जाति से भेद-भाव किए बिना। उन्होंने लिखा कि अब सब कुछ बदलने का वक्त है क्योंकि अभी नहीं तो कभी नहीं। रजनी के ट्वीट के मुताबिक, वह जनवरी में पार्टी लॉन्च करेंगे और 31 दिसंबर को अनाउंसमेंट किया जाएगा।”

चेन्नई में अभिनेता बोले, ”मैं अपने किए गए वादों से कभी पीछे नहीं हटता। राजनीतिक परिवर्तन आवश्यक है। यह वक्त की जरूरत है। अगर यह अभी नहीं किया गया है, तो यह कभी नहीं किया जाएगा। इसके लिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे साथ खड़े हों। हम मिलकर बदलाव लाएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत करेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

1996 में रजनीकांत की कैंपेनिंग का हुआ था असर

साल 1996 के चुनाव में उन्होंने रूलिंग पार्टी AIADMK के खिलाफ कैंपेनिंग की थी। तब पार्टी की मुखिया डयललिता थीं। चुनाव का नतीजा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के पक्ष में आया था। इसके हेड करुणानिधि थे। तबसे फैन्स रजनीकांत के राजनीति में आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, साल 2017 में रजनीकांत ने घोषणा की थी कि वो अपनी पार्टी को लॉन्च करेंगे।